लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट जो पलामू प्रमंडल की एकमात्र सामाजिक संस्था है जो लगातार जनहित में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सड़कों पर सावधान रहने की हिदायत देती है। साथ ही लोगों सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह देती है। सभी अभिभावकों को अपने बच्चे अत्यंत प्रिय होते हैं इसलिए यह संस्था स्कूली बच्चों के बीच यह अभियान चलाती है। ताकि बच्चे तो सुरक्षित रहें ही, साथ ही वही बच्चे अपने माता पिता को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दें ।

वहीं र से निकलते समय दोपहिया वाहन के लिए हेल्मेट जरूर पकड़ाएं। इस संबंध में संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि हमारा सपना है पलामू को दुर्घटनाविहीन बनाना! वो कहती हैं कि हमारी टीम चाहती है कि पलामू No accident zone बने! और इसी उद्देश्य से वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की पूरी टीम लगातार सड़क सुरक्षा जागरूकता विभिन्न जगहों पर लगातार वर्षों से चला रही है।

टीम में मयूरेश द्विवेदी ,लक्ष्य श्रेष्ठ ,ब्लॉगर अभिषेक तिवारी, मन्नत सिंह बग्गा जैसे ऊर्जावान युवा हैं तो शर्मिला वर्मा, राखी सोनी, रिनू शर्मा, फरहा नाज, संध्या अग्रवाल ,जैसी महिलाएं। जो लोगों को बड़े ही रोचक ढंग से सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाती हैं। इसी क्रम में शनिवार को टीम वरदान पोखराहा स्थित एम.एस.ए स्कूल पहुंची और बच्चों को बीच सड़क सुरक्षा की बातें बताईं।

मौके पर शमाल अहमद, शर्मिला वर्मा,राखी सोनी, रिनू शर्मा, , अभिषेक तिवारी लक्ष्य श्रेष्ठ ,और चंद्र प्रकाश ओझा उपस्थित थें।साथ ही स्कूल संस्थापक सह अध्यक्ष मो.शफीक अंसारी , प्राचार्य अफजल शफीक और पूरा विद्यालय प्रबंधन इस अभियान में शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *