लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: एसडीओ संजय कुमार ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था, मरीजों की सुविधाओं और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने और मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अस्पताल में भर्ती मरीजों से किया संवाद:-
निरीक्षण के दौरान एसडीओ मेडिकल और गायनी वार्ड पहुंचे। जहां चिकित्सक और चिकित्सा कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात कर उनकी समस्याओं को सुनकर अस्पताल प्रशासन से मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
ब्लड बैंक का किया निरीक्षण:-
वहीं ब्लड बैंक का निरीक्षण करते हुए एसडीओ ने रक्त की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिले। इस दौरान एसडीओ ने कहा कि अस्पताल की स्वच्छता और सुविधाओं में सुधार से ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और संक्रमण का खतरा कम होगा।