लाइव पलामू न्यूज: बुधवार की सुबह करीब 8 बजे अयोध्या के राम जन्मभूमि के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी का निधन हो गया। 85 वर्षीय आचार्य ने लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थें। हाल ही में अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस संबंध में आचार्य के शिष्य प्रदीप दास ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर अयोध्या लाया जा रहा है। गुरुवार, 13 फरवरी को अयोध्या के सरयू नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गंभीर बीमारियों से पीड़ित थें आचार्य जी:-

आचार्य जी को सुगर और हाई ब्लडप्रेशर जैसी गंभीर बीमारियां थी। 2 फरवरी को आचार्य सत्येंद्र दास को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जिसके बाद उन्हें अयोध्या के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 3 फरवरी को उन्हें लखनऊ के एसजीपीजीआई रेफर किया गया था। जहां उनका इलाज न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू में चल रहा था। बताते चलें कि 4 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आचार्य जी का हालचाल जानने एसजीपीजीआई पहुंचे थे।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र कुमार दास का निधन अत्यंत दुःखद है। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राम लला की सेवा में बीता दिया।

बाबरी विध्वंस के पूर्व से ही जुड़े थें मंदिर से:-

उल्लेखनीय है कि आचार्य सत्येंद्र दास राम जन्मभूमि के प्रमुख पुजारी थें। वे 1992 में बाबरी विध्वंस के पूर्व से ही इस मंदिर से जुड़े थें। उनका पूरा जीवन अयोध्या में ही व्यतीत हुआ। लगभग 33 वर्षों से तक उन्होंने रामलला मंदिर में पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *