लाइव पलामू न्यूज: पूजा सिंघल समेत आठ आइएएस अधिकारी अब तक पोस्टिंग के इंतजार में हैं। उल्लेखनीय है कि 7 दिसंबर को सचिव रैंक की अधिकारी पूजा सिंघल को जमानत मिलने के साथ निलंबन मुक्त किया गया है। चीफ सेक्रेट्री की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने उन्हें निलंबन मुक्त करने की अनुशंसा की थी। इसके बाद उन्हें कार्मिक विभाग में योगदान देने को कहा गया था।

लेकिन अब तक उन्हें किसी विभाग की जिम्मेवारी नहीं सौंपी गई है। वहीं विशेष सचिव रैंक की अधिकारी राजेश्वरी बी भी करीब एक महीने से पदस्थापन की प्रतिक्षा में है। वहीं गैर प्रशासनिक सेवा से आइएएस संवर्ग में प्रोन्नति पाए छह अफसरों का भी अब तक पदस्थापन नहीं हुआ है।
केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने इन अधिकारियों का आइएएस संवर्ग में प्रमोशन का आदेश तीन फरवरी को जारी किया था। हालांकि 10 दिन के बाद भी उनका पदस्थापन नहीं किया गया है।
ये अधिकारी हैं पोस्टिंग के इंतजार में:-
कंचन सिंह, धनंजय कुमार सिंह, सीता पुष्पा, विजय कुमार सिन्हा, प्रीति रानी और राजेश प्रसाद