लाइव पलामू न्यूज: शुक्रवार, 14 फरवरी जैक बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटर की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इससे संबंधित आदेश जैक ने जारी कर दिया है। इस आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार ने 14 फरवरी को शब-ए- बरात को लेकर अवकाश घोषित किया है।

आदेश के आलोक में 14.02.2025 को आयोजित होनेवाली माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा स्थगित की जा रही है। 14 को जिन विषयों की परीक्षा होनी थी, उन विषयों की परीक्षा चार मार्च को होगी। शेष परीक्षाएं यथावत होंगी।
