लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, बुधवार की अहले सुबह करीब 4 बजे मेराल थाना क्षेत्र में एनएच-75 पर लातदाग गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां रांची हटिया से महाकुंभ जा रही इनोवा कार की टक्कर कोयला लदे ट्रक से हो गई, जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

एक की मौत, 5 लोग घायल
मृतक की पहचान शंभू कुमार राय निवासी हटिया, रांची के रूप में हुई है। वहीं इस घटना में में मृतक की पत्नी राधा देवी, अरविंद कुमार (46 वर्ष), आदित्य सिंह (13 वर्ष), संदीप कुमार राय (36 वर्ष) और अखिलेश यादव (27 वर्ष) घायल हो गए। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल
इधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मेराल पुलिस घायलों को मेराल सीएचसी तथा गंभीर रूप से घायल लोगों को गढ़वा सदर अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने शंभू कुमार राय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सीओ यशवंत नायक भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।