लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पलामू अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर सीबीएसई परीक्षा-2025 का संचालन 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक किया जाना है। इन तिथियों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से 01ः30 बजे तक संचालित होगी।

पलामू जिले के सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चार परीक्षा केन्द्र एमके डीएवी पब्लिक स्कूल, चियांकी, रोटरी स्कूल, चैनपुर, आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल, बीसीसीएल रेहला एवं हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल चियांकी को बनाया गया है।

एसडीएम ने घोषित की निषेधाज्ञा:-

सदर अनुमंडल दंडाधिकारी सुलोचना मीणा ने अपने अधिकारिता क्षेत्र अंतर्गत परीक्षा केन्द्रों पर भीड़ की संभावना को देखते हुए विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सभी परीक्षा केन्द्रों पर निषेधाज्ञा घोषित की है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए उक्त परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि में परीक्षा की तिथि को परीक्षा के दौरान बीएनएसएस के अंतर्गत निषेधाज्ञा घोषित की गई है।

यह निषेधाज्ञा परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित तिथि को ही लागू होगा। अनुमंडल दंडाधिकारी ने सभी आरक्षी पदाधिकारी एवं दंडाधिकारियों को निषेधाज्ञा के आदेश का पालन सख्ती से कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *