लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पलामू पुलिस स्टेडियम में शहीदों के सम्मान में पलामू पुलिस और पलामू फुटबॉल आयोजन समिति द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव सम्मिलित हुए। मौके पर उन्होंने कहा कि पलामू जिला बहुमुखी प्रतिभा की रत्नगर्भा धरती है। यहां के लोग सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।

आज बंगाल झारखंड के बीच महिला टूर्नामेंट था जिसमें झारखंड की बेटियों ने बाजी मारी। संत मरियम स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रदर्शन किया। बताते चलें कि विजेता टीम को एक लाख इक्यावन हजार रुपए की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।

उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को शुक्रिया करते हुए कहा कि आप खेल की दुनिया को ग्लैमर दे रहे हैं और खिलाड़ियों को कैरियर संभालने के हुनर से भर रहे हैं। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि पलामू आज खेल रहा है कल खिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *