लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : जिले के विभिन्न इलाकों से लूट, छिनतई और चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लेस्लीगंज और मोहम्मदगंज से बाइक लूट, नावा जयपुर में ज्वेलरी दुकान में लूट, किशुनपुर में सीएसपी से नकद लूट और हैदरनगर में सीएसपी से आईफोन लूट मामले ने पुलिस ने लूट के सामान के साथ 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधी पहले से अलग अलग संगीन आपराधिक घटनाओं में जुवेनाइल एक्ट के तहत संप्रेक्षण गृह में बंद थें। इसी दौरान पांचों में दोस्ती हुई और बाहर निकलने के बाद अपराध कर रहे थें। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लुटा हुआ दोनों बाइक, 2 देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, लुटा हुआ पैसा व आईफोन बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *