लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : सदर थाना क्षेत्र के जोरकट चौक के समीप बुधवार शाम 7.15 बजे हाइवा की चपेट में आने से शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज चेयरमैन रोड निवासी धनंजय कुमार के 16 वर्षीय पुत्र अर्णव कुमार उर्फ आयुष की मौत हो गयी।

इधर घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर एमएमसीएच में पोस्टमार्टम हेतु भेजा। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

क्या है मामला : –

अर्णव उर्फ आयुष सेक्रेट हार्ट स्कूल की नौवीं कक्षा का छात्र था। बुधवार की शाम वह अपने एक अन्य दोस्त के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी से जोरकट की ओर जा रहा था। जैसे ही वह घटनास्थल पहुंचा, वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने टक्कर मार दी।

जिससे अर्णव की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद हाइवा का ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने हाइवा को कब्जे में लेकर सदर थाना में लगा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *