लाइव पलामू न्यूज गढ़वा : गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम “कॉफ़ी विद एसडीएम” के तहत एसडीएम संजय कुमार सड़क हादसों में परिजनों को खो चुके लोगों से संवाद किया। इस दौरान डीटीओ धीरज प्रकाश भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनीं और प्रशासनिक सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान परिजनों ने अपने अपनों को खोने की पीड़ा साझा की, जिससे माहौल गमगीन हो गया।

इस दौरान यह सामने आया कि राहत राशि मिलने में दस्तावेजी प्रक्रियाओं की वजह से देरी हो जाती है। जिस पर एसडीएम संजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों की सहायता में तेजी लाएं और उनकी समस्याओं का समाधान करें। इस संवाद से यह पता चला कि अधिकतर पीड़ितों ने दुर्घटना के समय हेलमेट नहीं पहना था अथवा रैश ड्राइविंग के कारण हादसे हुए।

जिस पर अधिकारियों और परिजनों ने लोगों से अपील की कि वे हमेशा हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें। जिससे इन घटनाओं पर विराम लगे।

मौके पर उपेंद्र चौधरी, निर्मल कुमार, मंजू देवी, मंटू चौधरी,उपेंद्र चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, नागेंद्र शर्मा, नंदू चौधरी, नरेश प्रजापति, मुकेश ठाकुर, गीता कुमारी, कुसुम देवी, सविता देवी, देवंती देवी, रफीक अंसारी, अनीश कुमार यादव, आलोक ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *