लाइव पलामू न्यूज मेदिनीनगर : गुप्त सूचना के आधार पर नवाजयपुर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नावाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डैनीखाड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुखलाल सिंह (पिता – स्व. मुनेश्वर सिंह, निवासी – पूर्णाडीह, थाना – नवाजयपुर, जिला – पलामू) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से लगभग 7.450 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से निगरानी रख रही है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।