लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पलामू प्रमंडल के कैस्ट्रॉल कंपनी के आधिकारिक डिस्ट्रीब्यूटर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नकली मोबील बनाने और बेचने वाले कारोबारियों को ऐसा न करने की चेतावनी दी है। ज्ञातव्य हो कि पलामू प्रमंडल में कंपनी प्रतिनिधि एवं प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस संबंध में कैस्ट्रॉल कंपनी के पलामू प्रमंडल के डिस्ट्रीब्यूटर आरके एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर रूपेश कुमार उर्फ सोनू ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से कंपनी प्रतिनिधियों के द्वारा मेदिनीनगर के सिद्धराज इंटरप्राइजेज( प्रोपराइटर समीर सिन्हा), गढ़वा के एस के ऑटो (प्रोपराइटर रविंद्र कश्यप) नगर के आकांक्षा ऑटो (प्रोपराइटर संजीव कुमार) के यहां छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध मोबील जप्त की गई है।

डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि नकली मोबील बनाने वालों और बेचने वालों के कारण कंपनी के व्यापार को तो घाटा हो ही रहा है साथ ही साथ बेहद निम्न गुणवत्ता के मोबील ग्राहकों को बेचे जा रहे हैं। नकली मोबाइल बेचने वालों के द्वारा ग्राहकों को असली माल बता कर नकली माल बेचा जा रहा है और उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने कहा प्रशासन के द्वारा उठाए गए कदमों से स्वस्थ एवं ईमानदारी पूर्वक व्यापार करने वालों का मनोबल बढ़ेगा एवं स्वस्थ बाजार का निर्माण होगा। नकली माल बेचने वालों कि अब खैर नहीं है।

डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि अधिक मुनाफा कमाने की चाह में लोग नकली मोबील का व्यापार कर रहे हैं साथ ही डीलरों एवं ग्राहकों को यह भी सुझाव दिया कि केवल आधिकारिक डिस्ट्रीब्यूटर से ही माल खरीदें। नकली मोबील का कारोबार एक बड़े बाजार का रूप लेता जा रहा है। ग्राहकों को सचेत एवं जागरूक होने की आवश्यकता है, सस्ते माल के चक्कर में नकली समान खरीद कर स्वयं का नुकसान ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *