लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा : बुधवार को गढ़वा-मेदिनीनगर सड़क पर हुए सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायल की पहचान चिनिया थाना क्षेत्र के चिनिया निवासी प्रदीप राम के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि प्रदीप मेदिनीनगर से अपने घर लौट रहे थें। इसी दौरान हूर मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।