लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : युवा नेता विनीत पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय को दो वर्षों के बाद स्थाई कुलपति मिलना काफी हर्ष का विषय है। सबको नवनियुक्त कुलपति से कई अपेक्षाएं हैं। छात्रों की मूलभूत समस्याओं के साथ-साथ शिक्षकों एवं कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय के उत्थान हेतु भी सोचने की आवश्यकता है,विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालय में शिक्षकों की घोर कमी, प्रवेश, परीक्षा, पाठ्यक्रम और परिणाम की अनियमितता को ठीक करने हेतु पहल करने की आवश्यकता है।

पलामू जिले अंतर्गत चैनपुर प्रखंड में मॉडल डिग्री कॉलेज का भवन बनके तैयार है। इसे भी शुरू करने की आवश्यकता है ताकि चैनपुर, बरगढ़,भंडारिया जैसे सूदूरवर्ती क्षेत्र के छात्रों को शैक्षणिक व्यवस्था सुलभता के साथ हो सके। गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय के बगल में बने गर्ल्स हॉस्टल लंबे समय से भवन का निर्माण तो हो चुका है परंतु उसे अब तक शुरू नहीं किया गया है।
इसके अलावा अन्य कई विषयों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पलामू जिला अंतर्गत नीलांबर पीतांबर जैसे वीर क्रांतिकारी के नाम से बने विश्वविद्यालय कैसे राष्ट्रीय पटल पर स्थापित हो इस पर गहन चिंतन और सकारात्मक कार्य करने की आवश्यकता है।