लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : गुरुवार को जिले के रेहला पुलिस ने एक महिला को 11.29 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। महिला को रेहला स्टेशन रोड स्थित साप्ताहिक शुक्र बाजार परिसर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला की पहचान रेहला कला निवासी स्वर्गीय अजय साव की पत्नी 35 वर्षीय गुड्डी कुंवर के रूप में हुई है।

इस बाबत रेहला थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि एसपी को सूचना मिली थी कि शुक्र बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा का बड़े पैमाने पर कारोबार किया जा रहा है। जिसकी पुष्टि के बाद एसपी रीष्मा रमेशन ने विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक टुटी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। पुलिस की टीम गुरुवार को स्टेशन रोड शुक्र बाजार क्षेत्र पहुंची।
पुलिस को देखकर महिला ट्रॉली बैग लेकर भागने लगी। पुलिस ने खदेड़कर महिला को पकड़ा। जब ट्रॉली खोलकर देखा गया उसमें से पुलिस ने गांजा के 11 पैकेट बरामद किए। जिसका कुल वजन 11.29 किलो है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।