लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : शुक्रवार को शहर थाना क्षेत्र के सुदना के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने ट्रेन को आते देखा और अचानक छलांग लगा दी। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।
