लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा : शुक्रवार को चिनिया के तहले में अपराधियों ने सेंटर फॉर आरटीआई के गढ़वा जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद की गोली मार कर हत्या करने का प्रयास किया। इस घटना में योगेंद्र प्रसाद बुरी तरह से जख्मी हो गए। अपराधियों ने उनके पीठ और गर्दन में गोली मारी है।

बता दें कि योगेंद्र प्रसाद की पत्नी बीडीसी प्रमुख हैं। वहीं योगेंद्र एक आरटीआई व सामाजिक कार्यकर्ता हैं। योगेंद्र अपने पंचायत में कई बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा कर चुके हैं। वहीं कई बड़े मामलो में आरटीआई लगा कर मामले की जांच के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं।
योगेंद्र पर जानलेवा हमले का कारण उनके द्वारा भ्रष्टाचार को उजागर करना भी माना जा रहा है। इससे पहले विधानसभा चुनाव में इनके भाई पर भी जानलेवा हमला किया जा चुका है।