लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : पलामू पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। दरअसल, छठ पूजा के दौरान पटना के दीघा घाट से मोटरसाइकिल की चोरी हुई थी। जिसे पलामू से बरामद किया गया है। हालांकि उक्त मोटरसाइकिल झारखंड में ही रजिस्टर्ड है।

लेकिन छठ के दौरान मोटरसाइकिल को पटना के दीघा घाट से चोरी किया गया था। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पुलिस ने चोरी की चार बाइक बरामद की है‌। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है।

क्या है मामला:

दरअसल सदर थाना की पुलिस नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर कागजात की मांग की। कागजात मिलने के बाद पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है।‌ जिसके बाद पुलिस ने मौके से सोनू कुमार को हिरासत में लिया। पुलिस ने सोनू की निशानदेही पर चोरी की तीन और मोटरसाइकिल बरामद की है।

इस बाबत सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि आरोपी सोनू के एक रिश्तेदार के घर से चोरी की सभी मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद चार मोटरसाइकिल में एक पटना के दीघा घाट में छठ के दौरान चोरी हुई थी। अभियान में सब-इंस्पेक्टर सुजीत कुमार पांडेय और एएसआई पंकज तिवारी शामिल थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *