लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : शनिवार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृत्व संघ पलामू द्वारा नावाटोली में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदित है कि महिलाओं की हरसंभव समस्याओं के समाधान और सहयोग के लिए पलामू में मातृत्व संघ का गठन हुआ है। जहां महिलाएं खुलकर महिला टीम के समक्ष अपनी समस्याओं को रख सकती हैं और उसका निदान पा सकती हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की सचिव फरहा नाज की भूमिका अहम रही। सर्वप्रथम संस्था की सदस्य स्नेहा ओझा और ज्योति सिन्हा ने सभी अतिथि महिलाओं को टीका लगाकर, अक्षत और फूल छिड़ककर पारंपरिक ढ़ंग से स्वागत किया। उसके बाद सभी महिलाओं ने अपने अपने विचार रखे और महिला दिवस क्यों महत्वपूर्ण है इस मुद्दे पर चर्चा हुई।

अध्यक्ष शर्मिला वर्मा ने कहा कि नारी शक्ति स्वरूपा है , नारी ने इंसान ही नहीं ईश्वर को भी जन्म दिया, इसलिए आप अपनी शक्ति को पहचानें और सकारात्मक कार्यों पर खुद को फोकस करें। सचिव फरहा नाज ने कहा कि सभी महिलाओ को समान अधिकार प्राप्त हैं आप अपने अधिकारों को जानें और खुद को कभी किसी से कम न समझें। वंदना श्रीवास्तव ने महिलाओं पर लिखी अपनी कविता का पाठ किया । कार्यक्रम के माध्यम से सभी महिलाओं ने आज महिला दिवस का जश्न मनाया और कैसे महिलाओ की मदद के लिए आगे आना है उसपर चर्चा की।
उसके बाद महिलाओं ने जमकर गीत संगीत और नृत्य किया और अबीर गुलाल उड़ाए। मौके पर अर्बन रेस्टोरेंट की स्वाति, लीधकी की छात्रा दीक्षा कुमारी, संध्या अग्रवाल, अभिनेत्री काजल राज, रेशमा, खूश्बू, स्नेहा ओझा, विनीता सिंह, राखी सोनी, विमला देवी , सुनीता देवी शामिल रहीं।