लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक में एएसआई आनंद सिंह, एएसआई अजीत दूबे, नबी रसूल अंसारी, भारत भूषण सामड़, अरबिंद गुप्ता, सुलेमान अंसारी, अजय तिवारी, उपाध्या सिंह, मुकेश तिवारी, डा सुरेंद्र तिवारी, राजमणि देवी समेत कई लोग शामिल थें।

इसके अलावे सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायत के मुखिया, प्रमुख, वार्ड सदस्यों के अलावे दोनों समुदाय के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहें। इसका संचालन बीस सूत्री सदस्य प्रेम प्रकाश ठाकुर ने किया। बैठक में शामिल दोनों समुदाय के लोगों द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर प्रखंड प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया।
इसके साथ ही होली पर्व में बम पटाखे छोड़े जाते हैं जिस कारण ग्रामीण क्षेत्र के खेत खलिहान व कच्चे मकानों में आग लगने की संभाावना उत्पन्न होती है। इसे ध्यान में रखते हुए अग्निशमन वाहन की व्यवस्था रखने की सलाह दी गई। ताकि समय रहते घटना पर नियंत्रण पाया जा सके। वहीं लोगों ने शमत के दिन विशेष तौर पर छोड़े जाने वाले बम पटाखे पर भी नियंत्रण रखे जाने की बात कही।
लोगों ने प्रखंड प्रशासन को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि नशापान कर समाज में विद्वेष फैलाने वाले लोगों पर भी पैनी नजर रखा जाये। साथ ही आपत्तिजनक सोशल मीडिया पर मैसेज व खबर प्रकाशित करने वालों को चिंहित की जाये।
मौके पर सदर सीओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रंगों का त्योहारहोली को आपसी सौहार्द के साथ मनायें ताकि होली का रंग बिरंगा न हो। समाज में शांति व्यवस्था कायम रहे इस पर दोनों समुदायों को ध्यान देने की जरूरत है। उन्होेंंने आश्वस्त करते हुएकहा कि पर्व शांति से मनायें। प्रखंड प्रशासन आमलोगों के साथ खड़ा है।
वहीं थाना प्रभारी उत्तम राय ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले व समाज में विघ्न डालने वालों के विरूद्ध पुलिस सख्ती के साथ कानूनी कार्रवाई करने को तैयार है। सदर प्रखंड के सभी पंचायत व गांवों में होली मनाये जाने को लेकर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की जायेगी। साथ ही किसी भी आगजनित घटना से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि होली को आपसी सौहार्द के साथ मनायेंं। लोग कानून को हाथ में न लें।