लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: बुधवार को शहर के होटल राज इन में बिहार-झारखंड प्रदेश सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की डालटनगंज यूनिट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में शहर के दवा प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसोसिएशन ने प्रमुख होलसेल दवा विक्रेताओं को आमंत्रित किया।

जिसमें मृत्युंजय शर्मा, विनोद अग्रवाल, रवि अग्रवाल, राजपाल नमधारी, मनोज कुमार सिन्हा, रवि गुप्ता, श्याम किंकर त्रिवेदी, बॉबी दीक्षित को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य नवीन शरण, अध्यक्ष आशीष शंकर, सचिव जयशंकर, कोषाध्यक्ष उपेंद्र सहित वरिष्ठ सदस्य नितिन आलोक, रोहित शर्मा, मनोज सिंह, कुणाल राणा, प्रवीण, ब्राह्मकशिस, राकेश शुक्ला, धीरज, कुलदीप, और रजी अहमद भी इस आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यवसायिक संबंधों को और मजबूत करना तथा आपसी सौहार्द्र को बढ़ावा देना था।