लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : होली के अवसर पर डीआईजी वाईएस रमेश, एसपी रीष्मा रमेशन, एसीबी एसपी अंजनी अंजन ने जवानों के साथ मिलकर जमकर होली खेली। इस दौरान तीनों अधिकारियों ने पुलिस जवानों के साथ मिलकर फगुआ गीत गाकर जवानों का हौसला भी बढ़ाया।

इधर पलामू डीसी शशि रंजन भी होली के रंग में सरोबार नजर आए। डीसी आवास में आयोजित समारोह में जिले के बड़े अधिकारी मौजूद थे। डीसी शशिरंजन ने सभी जिले वासियों को होली की बधाई दी है। एसपी रीष्मा रमेशन ने भी जिले वासियों होली को बधाई दी है। बता दें कि होली को लेकर पलामू के विभिन्न इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गये हैं।