लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा : आगामी बुधवार, 20 मार्च को साप्ताहिक कार्यक्रम “कॉफ़ी विद एसडीएम” में इस बार गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के निजी विद्यालयों के संचालकों को आमंत्रित किया गया है। इस बाबत एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के मद्देनज़र प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य शैक्षणिक विषयों को लेकर अभिभावकों की चिंताओं को समझने और समाधान निकालने हेतु संवाद बेहद महत्वपूर्ण होगा।

इस अनौपचारिक चर्चा में विद्यालय प्रबंधन प्रशासन के समक्ष अपने विचार रख पाएगा। वहीं प्रशासन द्वारा अपेक्षाएँ स्पष्ट की जाएंगी। एसडीओ ने आश्वास्त किया कि विद्यालय प्रबंधन के व्यवहारिक सुझावों पर अमल करने हेतु प्रशासनिक पहल की जाएगी।