लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : शुक्रवार देर रात शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान बाइक सवार युवक मालगाड़ी से टकरा गया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय कंचन कुमार राज के रूप में हुई है। वह जीएलए कॉलेज के पास समीप रहता था।


घटना शुक्रवार की रात्रि 2:45 बजे की बतायी जाती है। दरअसल मालगाड़ी मुगलसराय से बरवाडीह की ओर जा रही थी। इसी क्रम में रेड़मा ओवर ब्रिज के नीचे से रेलवे पटरी से युवक बाइक पार करने की कोशिश कर रहा था। उसी वक्त उसकी मोटर साइकिल पोल संख्या 286/6 के पास मालगाड़ी से टकरा गयी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। तत्काल 108 एंबुलेंस पर कॉल किया गया।

लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची जिसके कारण रेलवे अधिकारियों ने घायल युवक को टेंपो से एमएमसीएच भेजा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दो ट्रैक के बीच फंसी युवक की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *