लाइव पलामू न्यूज : शनिवार को चाईबासा जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ। इस घटना में सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर और एक जवान घायल हुए हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची के राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल की मौत हो गई। वहीं सीआरपीएफ 193 बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल पार्थ प्रतिम डे का इलाज चल रहा है।

बताते चलें कि सारंडा जंगली क्षेत्र में काफी संख्या में नक्सली कमांडर अपने दस्तों के साथ सक्रिय हैं। जगह-जगह पर उन्होंने आईईडी बिछा रखा है, जिस पर पैर पड़ते ही या हल्का प्रेशर बनते ही विस्फोट हो जाता है। इन इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमें हर दिन आईईडी बरामद किए जा रहे हैं। इस दौरान कई नक्सल डंप को भी ध्वस्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *