लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : पलामू के रेंज के डीआईजी वाईएस रमेश ने सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार को निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी पर मुकदमों से जुड़े हुए ई-साक्ष्य को अपलोड करने में लापरवाही बरतने का आरोप है। दरअसल, डीआईजी वाईएस रमेश मुकदमे से जुड़े हुए ई साक्ष्य की समीक्षा कर रहे थें। इसी क्रम में पाया गया कि पलामू में 11 मुकदमों से जुड़े हुए ई साक्ष्य का डाटा अपलोड नही किया गया है।

जबकि लातेहार में 28 और गढ़वा में सात मुकदमों से जुड़े हुए डाटा नहीं अपलोड किया गया था। बताते चलें कि महीने में दो बार डीआईजी मुकदमे से जुड़े हुए ई साक्ष्य की समीक्षा करते हैं। इस बाबत डीआईजी वाईएस रमेश ने बताया कि ई साक्ष्य को अपलोड करने में लापरवाही बरती गई थी, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है। पलामू गढ़वा एवं लातेहार के सभी पुलिस अधिकारियों को ई साक्ष्य अपलोड करने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।

इधर एसपी रेष्मा रमेशन ने सतबरवा थाना प्रभारी के निलंबित होने के बाद सब इंस्पेक्टर विश्वनाथ कुमार राणा को सतबरवा का थाना प्रभारी बनाया है। वहीं सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय को भी लाइन क्लोज कर मनातू थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता को पलामू सदर थाना प्रभारी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *