Increase in salary and pension of MPs : 1 अप्रैल से सांसदों की सैलरी, दैनिक भत्ते और पेंशन में बढ़ोतरी हो जाएगी। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह बढ़ोतरी एक अप्रैल 2023 से लागू होगी। अधिसूचना के तहत हर सांसद की सैलरी प्रतिमाह 1 लाख से बढ़ाकर 1,24,000 रुपये हो जाएगी।

वहीं दैनिक भत्ते को 2000 से बढ़ाकर 2500 रुपये किया गया है। बात करें पूर्व सांसदों के पेंशन की तो यह 25,000 से बढ़ाकर 31,000 रुपया प्रति माह किया गया है। इसके साथ ही 5 साल से अधिक की सेवा के लिए पूर्व सांसदों की पेंशन (अतिरिक्त) 2000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी गयी है। इससे पहले सांसदों के वेतन और भत्ते में अप्रैल 2018 में बढ़ोत्तरी हुई थी।

बताते चलें कि कॉस्ट इंफ्लेशन इंडेक्स के आधार पर सांसदों के वेतन और भत्ते में बढोत्तरी हुई है। यह निर्णय 2018 के बाद से लागू किये नियम के तहत लिया गया है। इस नियम के तहत सांसदों के वेतन और भत्ते को लेकर हर पांच साल पर समीक्षा करने का प्रावधान है। समीक्षा महंगाई दर पर आधारित होती है।

वर्तमान  में सांसदों को निर्वाचन क्षेत्र भत्ते के रूप में 70,000 रुपये का भत्ता मिलता है। इसके अलावा, उन्हें कार्यालय भत्ते के रूप में प्रति माह 60,000 रुपये और संसदीय सत्रों के दौरान 2,000 रुपये दैनिक भत्ते के रूप में मिलते हैं। अब इन भत्तों में भी बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *