लाइव पलामू न्यूज : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पलामू जेल से इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया है। दिनेश गोप का इलाज न्यूरो में होगा जहां उसे एडमिट किया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिनेश गोप के हाथ में चोट लगी थी, जिसके बाद उसका ऑपरेशन हुआ था। इस दौरान कुछ न्यूरो से संबंधित मामले भी सामने आये थें । सबसे पहले दिनेश गोप के बेहतर इलाज के लिए रिम्स मेडिकल बोर्ड ने देवघर एम्स भेजने की अनुशंसा की थी।

राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि न्यूरो सर्जन रिम्स में उपलब्ध हैं। इसलिए रिम्स में दिनेश गोप का बेहतर इलाज संभव है।

इसके बाद हाईकोर्ट ने सरकार को दिनेश गोप को बेहतर इलाज के लिए रिम्स में शिफ्ट करने का निर्देश दिया था। साथ ही इसको लेकर उठाये गये कदम की जानकारी देने को भी कहा था। मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च को होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *