Dispute between two parties during Mangala procession: हजारीबाग में रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पथराव की खबर सामने आई है। घटना मंगलवार की रात सदर थाना क्षेत्र के झंडा चौक के पास स्थित जामा मस्जिद के पास हुई, जहां जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान उपद्रवियों ने तोड़फोड़ भी मचाई। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने हवाई फायरिंग के साथ आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को रामनवमी को लेकर मंगला जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया है कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने लगे।

मौके पर हजारीबाग एसपी और अन्य अधिकारी मौजूद हैं, जो सुरक्षा बलों के साथ मिलकर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन ने शहर वासियों से अपील है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें।उल्लेखनीय है कि हजारीबाग में रामनवमी का मंगला जुलूस एक पारंपरिक आयोजन है, जो होली के बाद पहले मंगलवार से शुरू होकर रामनवमी तक जारी रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *