लाइव पलामू न्यूज/रांची : आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर सभी पदाधिकारियों और कर्मियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने आदेश जारी किया है।

इस आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों और अधिकारियों को इस अवधि में ड्यूटी पर बने रहना होगा। किसी विशेष परिस्थिति में अवकाश की आवश्यकता होने पर उपायुक्त की अनुमति से ही स्वीकृत किया जा सकेगा।
बताते चलें कि ईद, सरहुल और रामनवमी रांची में बहुत ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं। इन पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं।