लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : गुरूवार को रामनवमी, सरहुल और ईद को लेकर पलामू रेंज के आईजी सुनील भास्कर ने पलामू, गढ़वा और लातेहार के एसपी के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान आईजी ने पुलिस अधिकारियों को कई बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया। उन्होंने पलामू, गढ़वा और लातेहार के एसपी को रामनवमी की शोभायात्रा के दिन रूट चार्ट के हिसाब से पुलिस बलों की तैनाती करने और डीजे पर निगरानी का निर्देश दिया।

वहीं संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती का भी निर्देश दिया। रामनवमी और सरहुल की शोभायात्रा के दौरान ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी किए जाने और उपद्रवियों पर निरोधात्मक कार्रवाई का भी निर्देश दिया। आईजी सुनील भास्कर ने बताया कि कई बिंदुओं पर निर्देश जारी कर रामनवमी के रूट को पूरी तरह से सेनेटाइज करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *