लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : विगत कई सालों से वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की कपड़ा बैंक ईकाई द्वारा सालोंभर जरूरतमंदों के बीच कपड़ों का वितरण किया जाता है। ठंड में कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण दूरदराज के गांवों तक भी किया जाता है। वहीं पर्व त्यौहार पर भी जरूरतमंदों को नये कपड़े देने की हरसंभव कोशिश होती है कपड़ा बैंक की।

इसी क्रम में शनिवार को कुछ बच्चों के बीच कपड़ों के वितरण किया गया। उसमें कुछ अनाथ बच्चे भी शामिल हैं जिन्हें ईद के अवसर पर भी नये वस्त्र खरीदने वाला कोई नहीं। वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट आप सब से भी अपील करता है कि ऐसे लोगों के बीच खुशियां अवश्य बांटें । सक्षम लोगों के साथ तो आप सब त्यौहार मनाते ही हैं । जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरकर देखिए, बहुत अच्छा लगेगा।