लाइव पलामू न्यूज : सोमवार की रात गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान पथरबाज़ी हुई है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने इलाके में दंडाधिकारी के साथ अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी है।दरअसल, सोमवार रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग उग्र हो गएं। जिसके बाद भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने पथराव शुरु कर दिया।इस कारण धरियाडीह इलाके का माहौल बिगड़ गया। इधर घटना की सूचना पर नगर थाना और मुफ्फसिल थाना पुलिस धरियाडीह पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा।अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।