लाइव पलामू न्यूज/ मेदिनीनगर : मंगलवार को जिले के केबी मोड़ से ऊंटारी रोड़ जाने वाली मुख्य सड़क पर हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गएं। घायलों की पहचान मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के लिमुआटिकर बिहरा गांव निवासी अमित कुमार, अभिषेक कुमार सिंह व विवेक शर्मा के रूप में हुई है।

दरअसल, कुल्ही ईंट भट्ठे के नजदीक खजुरिया नाला के समीप नीलगाय से बाइक टकरा गई और अनियंत्रित होकर गिर गई और बाइक सवार तीन लोग घायल हो गएं। राहगीरों ने मौके पर एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर भिजवाया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम एक बाइक पर सवार होकर तीनों केबी मोड़ से ऊंटारी रोड़ की ओर जा रहे थें। इसी दौरान रास्ते में कुल्ही खजुरिया नाला के नजदीक मुख्य मार्ग पर सड़क पार कर रही नीलगाय से बाइक टकरा गयी। जिससे यह दुर्घटना हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *