लाइव पलामू न्यूज : गुरुवार को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने रामनवमी के मद्देनजर मेदिनीनगर के शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। नगर आयुक्त जावेद हुसैन, उपविकास आयुक्त शब्बीर अहमद व सदर अनुमंडल सुलोचना मीणा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शहर के छह मुहान से निकलकर थाना रोड होते हुए पंच मुहान चौक, कन्नी राम चौक, नदी किनारे आदि से होते हुए पुनः छह मुहान पहुंचकर समाप्त हो गया।

इस दौरान पदाधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।मौके पर अंचल अधिकारी अमरजीत बल्होत्रा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मणि भूषण प्रसाद, शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, यातायात प्रभारी समाल अहमद समेत अन्य लोग उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *