लाइव पलामू न्यूज /गढ़वा : शहर के इंदिरा गांधी रोड निवासी 12 वर्षीय अनाथ बालक अतिराज केशरी का भविष्य अब अंधकारमय नहीं होगा। उसके अंधकारमय प्रतीत हो रहे भविष्य में झारखंड सरकार पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने नई रौशनी भर दी है। रामनवमी के मौके पर मिथिलेश ठाकुर ने अतिराज को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए उसकी पढ़ाई की जिम्मेवारी ले ली है।

स्व. राजेश प्रसाद केशरी व स्व. जूली केशरी के पुत्र अतिराज के पूरी पढ़ाई का सारा खर्च पूर्व मंत्री वहन करेंगे। रामनवमी के मौके पर मझिआंव मोड़ झंडा चौक पर महावीर मंडल के मंच पर उन्होंने यह घोषणा की। महावीर मंडल के संरक्षक राजेश प्रसाद केशरी के पुत्र अतिराज को रामनवमी के मौके पर मंच से सम्मानित करने के लिए बुलाया गया था। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री को उसे सम्मानित करने के दौरान अतिराज के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
उसके माता पिता के नहीं होने की जानकारी मिलते ही ठाकुर काफी व्यथित हो गए। तत्काल उन्होंने अतिराज को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए उसके पूरी पढ़ाई-लिखाई का खर्च स्वयं वहन करने की मंच से घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे अतिराज के पढ़ाई आदि का खर्च स्वयं पूरा करेंगे।
अतिराज ने नम आंखों से कहा कि कौन कहता है कि भगवान नहीं होते। आज रामनवमी पर साक्षात भगवान से मेरी मुलाकात हुई है। मौके पर मौजूद सभी लोगों ने पूर्व मंत्री को दिल से धन्यवाद देते हुए उनके इस कार्य की सराहना की।