लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : पांडू के श्रीराम नगर कजरुकला में हर्षोल्लास के साथ रामनवमी मनाई गई। कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली गई। पूरे प्रखंड क्षेत्र में उल्लास और आस्था का माहौल नजर आया। राम भक्तों ने भव्यता और श्रद्धा के साथ इस पर्व को मनाया। आयोजन इतना विशाल और भव्य था कि हर दिशा में ‘जय श्री राम’ के जयकारे गूंजते रहे और पूरा क्षेत्र राम के रंग में रंगा नजर आया।

इसी क्रम में श्रीराम नगर स्थित मंदिर में भगवान रामलाल एवं बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान  हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा के साथ-साथ साहसिक करतबों का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा में विभिन्न समाज की ओर से निकाली गई मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों के माध्यम से भगवान श्री राम के जीवन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। वहीं रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूर्णतः सजग नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *