लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : जिले में 8 अप्रैल से पोषण पखवाड़ा की शुरूआत ह। यह पखवाड़ा 22 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से कई कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। उपायुक्त शशि रंजन ने पोषण पखवाड़ा के तहत आज समाहरणालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पर्यवेक्षिकाओं सहित अन्य को सही पोषण की शपथ दिलाई।

वहीं समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त शषि रंजन ने पोषण पखवाड़ा के तहत निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन कराने का निदेश दिया। बैठक एवं शपथ कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सहित जिले के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
जागरूकता रैली निकाली
इसके पूर्व महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की बैनर तले सही पोषण,देश रोशन को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान के हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।
उनके ही नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पर्यवेक्षिकाओं ने स्थानीय परिषदन भवन से जागरूकता रैली निकालकर साहित्य समाज चौक, हॉस्पिटल चौक, छहमुहान, कचहरी चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचीं, जहां उपायुक्त द्वारा शपथ दिलाए जाने के बाद जागरूकता रैली समाप्त हुई। जागरूकता रैली में योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं भी शामिल थीं।