A hyena attacked a man who went to collect Mahua : जंगल में महुआ चुनने गए ग्रामीण पर लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान दीपक सिंह खेरवार के बरवाडीह प्रखंड के करमडीह गांव निवासी के रूक में हुई है। दरअसल, दीपक महुआ चुनने के लिए अन्य ग्रामीणों के साथ सुबह 4 बजे ही जंगल में गए थें। इसी दौरान एक लकड़बग्घे ने उन पर हमला कर दिया।
लकड़बग्घे के हमले से वह जमीन पर गिर गएं। लेकिन उन्होंने अपने हिम्मत की बदौलत डंडे से लकड़बग्घा पर प्रहार करते हुए जोर-जोर से हल्ला भी मचाया। जिसे सुनकर उनके साथ गए अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। इसके कारण लकड़बग्घा डरकर भाग गया। स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
वन विभाग के अधिकारी पहुंचे मिलने :
जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी भी घायल युवक से मिलने अस्पताल पहुंचे। घायल से पूरे मामले की जानकारी ली गई और उसे इलाज के लिए विभाग के द्वारा आर्थिक मदद भी की गई।