लाइव पलामू न्यूज : रांची में झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित फोटो प्रतियोगिता में पलामू के जाने माने प्रेस फोटोग्राफर सैकत चटर्जी को प्रथम पुरस्कार मिला है।  यह पुरस्कार उन्हें जर्नलिज्म कैटेगरी में दिया गया है।

झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुज कुमार पांडेय ने बताया की जर्नलिज्म कैटेगरी में पलामू के सैकत चटर्जी को प्रथम पुरस्कार मिलने के साथ साथ चास, बोकारो के सागर परमार द्वितीय एवं धनबाद के राज कुमार सिंह को तृतीय पुरस्कार मिला है। यह प्रतियोगिता राज्य स्तरीय थी।

पाण्डेय ने कहा कि इन पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए, हम उनकी फोटोग्राफी कौशल और प्रतिभा की सराहना करते हैं। झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस फोटो प्रतियोगिता का उद्देश्य फोटोग्राफी के क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें एक मंच प्रदान करना है। जर्नलिज्म कैटेगरी फोटो प्रतियोगिता के निर्णायक रांची के वरीय प्रेस छायाकार मानिक बोस एवं जगदीश सिंह थें।

सैकत चटर्जी को रांची में पुरस्कृत किया जाएगा। सैकत ने कहा कि यह पुरस्कार पलामू को समर्पित है। यह सफलता उनकी है जिन पलामूवासियों ने उन्हे प्यार दिया, उनके काम की सराहना की, सहयोग किया। साथ ही प्रेस में काम करने के दौरान जिन वरिष्ठ पत्रकारों का मार्गदर्शन मिला यह पुरस्कार उन्हें भी समर्पित है। उन्होंने कहा की इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लोहारदगा के वरीय छायाकार विनोद सोनी ने उन्हें प्रोत्साहित किया।

ज्ञातव्य हो कि सैकत पिछले 38 वर्षो से पलामू से देश विदेश के कई पत्रिका व अखबार के लिए काम कर रहे हैं। वे देश के जाने माने फोटोग्राफरों की संस्था धनबाद कैमरा क्लब के सचिव भी रहे हैं।

सैकत के इस सफलता पर धनबाद कैमरा क्लब के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, पलामू के वरिष्ठ प्रेस छायाकार राजेश कुमार, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर आयुष सिंह, पलामू फोटो एसोसिएशन के विजय कश्यप, विनय सिंहा ,प्रेम प्रकाश, करुणा करण, विश्वजीत मेहता, राजा गुप्ता, अनुज कुमार आदि ने बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *