Bodies of two youths recovered from a pit : रांची जिले के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए बनाए एक गड्ढे से दो युवकों का शव बरामद किया गया है। वहीं मौके पर से हथियार भी बरामद किया गया है। मामला हत्या का है या हादसा इन बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतक युवकों की पहचान संदीप साहू व गोपाल साहू के रूप में हुई है।

दोनों गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के डरहा गांव के निवासी थें। यह मामला संदेहास्पद मौत का इसलिए भी है, क्योंकि मौके से एक हथियार भी बरामद किया गया है।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि सड़क निर्माण के लिए बनाए गए एक गड्ढे में बाइक समेत दो युवक मृत पड़े हुए हैं। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को गड्ढे से बाहर निकाला। इसी दौरान एक मृतक के पास से रिवॉल्वर बरामद किया गया।