The husband killed his wife by strangling her : मेदिनीनगर : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पाटन थाना क्षेत्र के हिसरा बरवाडीह पंचायत के मटपुरही में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया।

इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
क्या है मामला :-
दरअसल, आरोपी मनोज भुइयां अपनी पत्नी सरिता देवी के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान ही दोनों के बीच विवाद हो गया। उनका 12 वर्षीय बेटा कुछ दूरी पर मोबाइल चला रहा था। मोबाइल चलाते-चलाते बेटा सो गया। जब वह उठा तो उसने देखा कि मां का शव पड़ा हुआ है।
बच्चे के शोर मचाने के बाद ग्रामीण जुटे, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस संबंध में पाटन थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि मनोज ने शराब के नशे में गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।