लाइव पलामू न्यूज : सूबे में अयोध्या की राम मंदिर की तर्ज पर एक भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। यह मंदिर रांची की ऐतिहासिक तपोवन मंदिर में बनेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस भव्य मंदिर का शिलान्यास किया।

मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेसी नेता सुबोधकांत सहाय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थें। इस दौरान तपोवन मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

सीएम सोरेन ने दी बधाई :-

वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, आज रांची में ऐतिहासिक श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में भूमि पूजन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनायें और जोहार।

सफेद संगमरमर पत्थर का होगा इस्तेमाल :- 

बताते चलें कि तपोवन मंदिर के निर्माण में करीब 50 हजार घन फीट पत्थर का उपयोग किया जा रहा है, जो इसकी भव्यता में चार चांद लगायेगा। सबसे खास बात यह है कि मंदिर निर्माण में उपयोग होने वाले सफेद संगमरमर राजस्थान के प्रसिद्ध मकराना से लाया गया है।

जिसे ताजमहल में भी इस्तेमाल किया गया था। नागर शैली की पारंपरिक वास्तुकला और आधुनिक तकनीकों का यह अनूठा संगम मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र वरन् एक प्रमुख पर्यटन का केंद्र भी बनेगाः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *