लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में जिले में एक लूट की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए सामान भी बरामद किए हैं।

लूट कांड के आरोपियों की पहचान सुनील कुमार यादव, चुन्नू कुमार यादव, राहुल कुमार और राजन कुमार सिंह तरहसी इलाके के निवासी के रूप में हुई है। दरअसल, आरोपियों ने पीड़ित(मनोज कुमार, कैमरामैन) को शादी समारोह में बुलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

शादी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाया :-

इस संबंध में मनोज कुमार ने बताया कि अपराधियों ने उससे कैमरा, मोबाइल और कार लूट लिया। पहले अपराधियों ने उसे अपनी बहन की शादी में फोटोग्राफी की बात बोलकर चंदवा के नगर भगवती मंदिर में बुलाया। इतना ही नहीं अपराधियों ने मनोज को 500 रुपए एडवांस भी दिए थे। जिसके बाद कैमरामैन मनोज चंदवा के नगर भगवती मंदिर जा रहे थें।

छापेमारी में ये रहे शामिल :

इसी क्रम में अपराधियों ने उनसे लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पहले भी घटनाओं में शामिल रहे हैं, जिसकी जांच की जा रही है। छापेमारी में पांकी के इंस्पेक्टर पूनम टोप्पो, थाना प्रभारी राजेश रंजन, सब इंस्पेक्टर संतोष गिरी और ददन राम गोंड शामिल थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *