FIRING IN RAMGARH : अपराधियों ने एक बार फिर से रामगढ़ जिले में ताबड़तोड़ फायरिंग की है। घटना बुधवार देर रात पतरातू थाना क्षेत्र के रेलवे गेट के पास कोयला एंट्री के चेक पोस्ट पर घटी। जहां बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पांच राउंड गोली चलायी।

हालांकि गनीमत रही कि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस को घटनास्थल से पांच कारतूस भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि पतरातू गुड्स शेड दामोदर मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर गजानन प्रसाद शेर से रंगदारी मांगने वालों ने इस अंजाम दिया है। इधर फायरिंग के बाद अपराधियों ने राहुल गैंग का पर्चा भी छोड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *