1st JPSC SCAM : गुरुवार को प्रथम JPSC घोटाला के छह आरोपियों ने रांची CBI कोर्ट में सरेंडर किया है। कोर्ट में सरेंडर करने वालों में सीमा सिंह, सुषमा सोरेन, ज्योति झा, कमलेश नारायण, संजीव कुमार और राजीव कुमार का नाम शामिल है। सभी ने कोर्ट के समक्ष दस-दस हजार के दो-दो निजी मुचलके भरे।

दरअसल विगत वर्ष CBI ने जेपीएससी घोटाला से संबंधित केस में चार्जशीट दाखिल की थी। जिसपर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों के खिलाफ समन जारी किया था। समन जारी होने के बाद कई अभियुक्तों ने हाईकोर्ट से अग्रिम बेल मांगी थी। जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया।