CRIME NEWS PALAMU : अपराध करने वाला सफाई से अपराध कर ये समझता है कि वह कभी नहीं पकड़ा जाएगा। हालांकि ऐसा होता नहीं है। कोई जल्दी तो कोई देर से ही सही पकड़ा जाता है। ताजा मामला पलामू का है। जहां प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या की साजिश रचकर उसकी हत्या करवा दी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा किया है।

क्या है मामला :-

दरअसल, 21 जून 2023 को छत्तरपुर थाना क्षेत्र के देवगन जंगल से एक युवक का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान मृत्युंजय साह के रूप में हुई थी। मृत्युंजय की गोली मार कर हत्या की गई थी। मृत्युंजय बिहार के सिवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पंजवार का रहने वाला था। वह अपने घर में प्लांट में नौकरी करने की बात बोल कर निकला था।

हत्या के दो वर्षों के बाद पलामू पुलिस ने मृत्युंजय साह हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने हत्या के आरोप में बिहार में औरंगाबाद के पिपरा बगाही निवासी अमित मेहता उर्फ धर्मेंद्र मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अमित मेहता की पत्नी अनीता देवी से मृत्युंजय साह की दोस्ती थी। दोनों अक्सर फोन पर बात करते थे। इसकी जानकारी अमित मेहता को हुई।

उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को बात करने से मना किया। हालांकि मृत्युंजय लगातार बात करने का दबाव बना रहा था। जिससे तंग अमित मेहता ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मृत्युंजय की हत्या की योजना बनाई। अनीता ने मृत्युंजय को बिहार के डेहरी में बुलवाया। वहां अनीता ने मृत्युंजय को रिसीव किया। दोनो बस से छत्तरपुर थाना क्षेत्र देवगन पहुंचे। जहां अमित मेहता ने मृत्युंजय की गोली मार कर हत्या कर दी।

क्या कहते हैं एएसपी:-

इस संबंध में पलामू एएसपी राकेश कुमार ने कहा कि अमित और मृत्युंजय के बीच राजस्थान में दोस्ती हुई थी। इसी दोस्ती में मृत्युंजय का अमित के पत्नी के साथ प्रेम संबंध हो गया। घटना वाले दिन मृत्युंजय को बुलाया। जहां मृत्युंजय और अमित के बीच बहस हुई। बहस के बाद मृत्युंजय को गोली मार दी गई। हत्या में इस्तेमाल हथियार का सप्लाई करने वाले व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है।

ये रहे शामिल :-

इस अभियान में छतरपुर एसडीपीओ अवध कुमार यादव, इंस्पेक्टर द्वारिका राम, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद और मामले का अनुसंधान कर रहे निर्मल कुमार सिंह शामिल थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *