CRIME NEWS : शुक्रवार की दोपहर अपराधियों ने ज्वेलरी दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र स्थित चटकपुर बाजार की है। जहां एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ज्वेलरी दुकानदार को गोली मार दी। ज्वेलरी दुकानदार को बाएं कंधे में गोली लगी है।

गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को दौड़ाया, लेकिन हाई स्पीड होने के कारण वे भाग गए। आनन-फानन में घायल बसंत को इलाज के लिए सिटी अस्पताल ले गया है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।