Young man’s body found in suspicious condition HAZARIBAGH : शनिवार को हजारीबाग जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित झील परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।मृतकों में से एक हजारीबाग के हरिनगर और दूसरा गिद्दी का निवासी था। दोनों का नाम विशाल ही है।

सड़क दुर्घटना में मौत की आशंका :- 

घटना के संबंध में आशंका जतायी जा रही है कि देर रात सड़क दुर्घटना में हुई होगी। समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण दोनों की जान चली गयी। हालांकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कर रही है जिससे घटना को लेकर सही जानकारी मिल सके।

दरअसल, शनिवार की सुबह जब लोग झील पर पहुंचे तो युवकों के शव को सड़क किनारे पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *